Connect with us

दून लाइब्रेरी में सीएम ने सुना ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड।

उत्तराखण्ड

दून लाइब्रेरी में सीएम ने सुना ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड के निकट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और इसके माध्यम से सेवा भाव से कार्य करने वाले लोगों की पहचान देश-दुनिया तक पहुँचती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश इनोवेशन, विज्ञान, तकनीक और एआई के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में भी एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। 27 जनवरी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू हुए एक वर्ष पूरे हो जाएंगे। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]