Connect with us

‘आवाज़ सुनो पहाड़ों की’ फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम।

उत्तराखण्ड

‘आवाज़ सुनो पहाड़ों की’ फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “आवाज़ सुनो पहाड़ों की – फिल्म फेस्टिवल 2026” में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह के सौंदर्यीकरण की घोषणा करते हुए “आवाज़ सुनो पहाड़ों की – सीजन 2” का शुभारंभ और “श्रद्धा सम्मान” पुस्तिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नई फिल्म नीति के तहत फिल्मों को 3 करोड़ और क्षेत्रीय फिल्मों को 2 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। ऑनलाइन अनुमति, सिंगल विंडो सिस्टम और शून्य शूटिंग शुल्क से फिल्मकारों को बड़ी राहत मिली है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को वैश्विक फिल्म हब बनाने के लिए फिल्म सिटी, स्टूडियो और फिल्म संस्थान जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]