Connect with us

बजरंगबली के दरबार पहुंचे सीएम, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प।

उत्तराखण्ड

बजरंगबली के दरबार पहुंचे सीएम, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प।

संवादसूत्र देहरादून/रामनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा को और सशक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार प्रयास के बावजूद यहां आना संभव नहीं हो पाया, लेकिन इस बार बजरंगबली की कृपा से दर्शन का अवसर मिला।
उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए धार्मिक और सांस्कृतिक विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए राम मंदिर अयोध्या, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जा चुकी है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुम्भ मेले की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं, जबकि शीतकालीन यात्रा भी निरंतर जारी है। अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन लगातार बढ़ रहा है और सरकार का लक्ष्य इसे और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और सशक्त हो सके।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]