Connect with us

दून विश्वविद्यालय में सीएम का युवाओं से संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें।

उत्तराखण्ड

दून विश्वविद्यालय में सीएम का युवाओं से संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए युवाओं से बदलती तकनीक के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का आह्वान किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन, रोजगार, उच्च शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और देहरादून की यातायात समस्या से जुड़े सवाल मुख्यमंत्री के सामने रखे।

पलायन और रोजगार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला, मुख्यमंत्री स्वरोजगार और सौर स्वरोजगार योजना के साथ पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने पर भी सरकार काम कर रही है।

उच्च शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

एआई और तकनीकी बदलावों से रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि तकनीक के साथ रोजगार के स्वरूप में बदलाव हो रहा है और नई संभावनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में युवाओं को अपने कौशल को लगातार अपडेट करना होगा और बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनना होगा।

देहरादून में यातायात जाम की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसके स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है। बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार और जाम की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]