Connect with us

पुलिस कांस्टेबलों को सीएम का संदेश: कानून व्यवस्था,आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर दें विशेष ध्यान।

उत्तराखण्ड

पुलिस कांस्टेबलों को सीएम का संदेश: कानून व्यवस्था,आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर दें विशेष ध्यान।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है, जहां प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल देते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबलों से आह्वान किया कि वे आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटें।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]