Connect with us

कांग्रेस का लोकभवन घेराव कूच, जन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ हुंकार।

उत्तराखण्ड

कांग्रेस का लोकभवन घेराव कूच, जन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ हुंकार।

संवादसूत्र देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रस्तावित रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। लोकभवन घेराव कूच से पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखाई दिए।
राज्यपाल आवास कूच के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए प्रचार-प्रसार सामग्री को सोमवार सुबह हटा दिया गया, जिस पर नेताओं ने आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोमवार को जन मुद्दों को लेकर लोकभवन घेराव के लिए एकत्रित हुए। परेड ग्राउंड से रैली की शुरुआत हुई, जहां से कार्यकर्ता लोकभवन की ओर कूच के लिए निकले।
रैली में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, जंगली जानवरों के हमले, पलायन, आपदा प्रभावितों को राहत व मुआवजा, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति तथा किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दों को उठाया।
रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया।
प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ युवा कांग्रेस मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें संरक्षण मिल रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि देहरादून कभी सुरक्षित शहर के रूप में पहचाना जाता था, लेकिन अब भय का माहौल बनाया जा रहा है।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जन समस्याओं के समाधान की मांग की।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]