Connect with us

बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं की बस पलटी, सात यात्री घायल।

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं की बस पलटी, सात यात्री घायल।

संवादसूत्र देहरादून/ऋषिकेश: चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट के नजदीक बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
बस में चालक और परिचालक समेत कुल 25 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।
हादसे में सात यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्री सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर फिसलन और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]