Connect with us

धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, 7 और नेताओं को मिली जिम्मेदारी।

उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, 7 और नेताओं को मिली जिम्मेदारी।

संवादसूत्र देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रविवार को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी करते हुए सात और नेताओं को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले शुक्रवार को 14 नेताओं को दायित्व दिए गए थे। इस तरह कुल 21 नियुक्तियां की जा चुकी हैं।
दूसरी सूची में राव खाले खां को किसान आयोग, योगेश रजवार को बाल संरक्षक आयोग, दीप प्रकाश नेवलिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति, मनोज गौतम को अनुसूचित जाति आयोग, प्रेमलता को महिला आयोग, रूचि गिरी को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राजपाल कश्यप को अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में सदस्य बनाया गया है।
इससे पूर्व जारी पहली सूची में कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष, ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग, विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद, मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद, चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग, खेम सिंह चौहान को ओबीसी कल्याण परिषद, सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, गोविंद पिलखवाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग और सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी जिम्मेदारियां दी गई थीं।
कैबिनेट विस्तार के बाद लगातार दायित्वों का वितरण सरकार और संगठन के बीच संतुलन बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]