Connect with us

एक बार फिर जनता के द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, 4 जुलाई से शुरू होगा विशेष अभियान।

उत्तराखण्ड

एक बार फिर जनता के द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, 4 जुलाई से शुरू होगा विशेष अभियान।

संवादसूत्र देहरादून: प्रदेश सरकार 4 जुलाई से एक बार फिर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

मुख्यमंत्री का कहना है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराएंगे। यह अभियान मुख्यमंत्री के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 4 जुलाई से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा के तहत संचालित किया जाएगा।

सरकार के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में चलाए गए 45 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला था। उस दौरान प्रदेशभर में 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। अभियान के दौरान लगभग 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया था। शासन का दावा है कि इस पहल को सुशासन की एक प्रभावी कार्यप्रणाली के रूप में भी सराहा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोगों को बिना किसी भागदौड़ के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सभी जिलों में अभियान के दूसरे चरण के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]