Connect with us

पांच साल के कार्यकाल पर जनता की डिजिटल मुहर,#DhamiKe5Saal बना देश का टॉप ट्रेंड।

उत्तराखण्ड

पांच साल के कार्यकाल पर जनता की डिजिटल मुहर,#DhamiKe5Saal बना देश का टॉप ट्रेंड।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया। हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल, विकास योजनाओं और सुशासन से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, भू-कानून में संशोधन, मदरसा बोर्ड की समाप्ति तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे कई अहम निर्णय लिए। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से सुशासन को मजबूती मिली है।

सरकार के अनुसार इस अवधि में चारधाम यात्रा, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई संपर्क, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सीमांत क्षेत्रों के विकास और आधारभूत ढांचे के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए तथा किसानों, महिलाओं, सैनिकों और गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया।

सोशल मीडिया पर हजारों उपयोगकर्ताओं ने पोस्ट, वीडियो और ग्राफिक्स साझा कर सरकार के पांच वर्षों के कार्यों पर चर्चा की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि #DhamiKe5Saal का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष ट्रेंड बनना उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक सहभागिता और चर्चा को दर्शाता है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]