Connect with us

उत्तराखंड में शिक्षा का डिजिटल बदलाव: 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ शुरू,1000 छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में शिक्षा का डिजिटल बदलाव: 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ शुरू,1000 छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप।

संवादसूत्र देहरादून: प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ स्थापित किए जाएंगे। इस पहल के लिए शिक्षा विभाग और काॅन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया गया है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी आधारित बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। ‘स्विफ्ट स्कूल’ एक समग्र विद्यालय परिवर्तन मॉडल है, जिसमें डिजिटल अवसंरचना, व्यक्तिगत शिक्षण, और डेटा आधारित अध्यापन को बढ़ावा दिया जाएगा।
इन स्कूलों में आधुनिक तकनीक के माध्यम से छात्रों की सीखने की कमियों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, शिक्षकों को डेटा आधारित जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे वे अधिक प्रभावी ढंग से पढ़ा सकेंगे।
इस योजना के तहत काॅन्वजीनियस फाउंडेशन, अमेजन वेब सर्विस के सहयोग से सीएसआर फंड के माध्यम से 1000 छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेगा, जिससे डिजिटल शिक्षा को मजबूती मिलेगी।
स्विफ्ट स्कूलों के लिए प्रदेश के 50 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है, जिनमें पौड़ी और चम्पावत के 19-19 तथा देहरादून और हरिद्वार के 6-6 विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इन स्कूलों के शीघ्र संचालन के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि इस पहल के जरिए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, तकनीकी आधारित और भविष्य के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]