उत्तराखण्ड
रामनगर–देहरादून के बीच सीधी ट्रेन जल्द, तिरुमदारा में क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव।

संवादसूत्र देहरादून: रामनगर और देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। इस संबंध में सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अनुरोध किया था, जिसके बाद अब ट्रेन संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बताया गया है कि इस नई सेवा की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी, जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसी के साथ तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी शुरू हो गया है। इससे स्थानीय यात्रियों को सीधे प्रमुख शहरों तक पहुंचने की सुविधा मिल रही है।
यह पहल न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी।




