Connect with us

दून पुस्तक महोत्सव 2026: 4 अप्रैल से देहरादून बनेगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ।

उत्तराखण्ड

दून पुस्तक महोत्सव 2026: 4 अप्रैल से देहरादून बनेगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ।

संवादसूत्र देहरादून: देहरादून 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक साहित्य और संस्कृति के बड़े आयोजन ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ का साक्षी बनेगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, शिक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव का उद्घाटन 4 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण, मिलिंद सुधाकर मराठे और युवराज मलिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गढ़वाली, कुमाऊँनी सहित विभिन्न भाषाओं की लाखों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जिसका उद्देश्य पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और साहित्य को आमजन तक पहुंचाना है।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘दून साहित्य उत्सव’ होगा, जिसमें इम्तियाज़ अली, आचार्य प्रशांत, नितिन सेठ, अखिलेश मिश्रा, शुभांशु शुक्ला, संजीव चोपड़ा, सतीश दुआ और सुशील तंवर जैसी हस्तियां विभिन्न सत्रों में भाग लेंगी। इन सत्रों में सिनेमा, साहित्य, देशभक्ति, तकनीक और समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
इसके अलावा, बच्चों के लिए प्रतिदिन स्टोरी टेलिंग, कार्यशालाएं, क्विज और इंटरैक्टिव गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और म्यूजिकल कॉन्सर्ट्स के माध्यम से महोत्सव को उत्सवमय स्वरूप दिया जाएगा।
महोत्सव में गढ़वाली और कुमाऊँनी भाषाओं को बढ़ावा देने के तहत 13 नई पुस्तकों का भी विमोचन किया जाएगा, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।
‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ को साहित्य, संवाद और रचनात्मकता का एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जो देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड को एक नई सांस्कृतिक पहचान देने का कार्य करेगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]