Connect with us

दून जिला न्यायालय फिर बम धमकी से दहला, दो घंटे की तलाशी के बाद मिली राहत।

उत्तराखण्ड

दून जिला न्यायालय फिर बम धमकी से दहला, दो घंटे की तलाशी के बाद मिली राहत।

संवादसूत्र देहरादून: दून जिला न्यायालय को गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिला जज को ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। टीमों ने इमारत के भीतर कोने-कोने की सघन तलाशी ली। करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान न्यायालय का समस्त कार्य बाधित रहा। तलाशी अभियान के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और कामकाज पुनः शुरू किया गया।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेकर परिसर को खाली कराया और व्यापक जांच की। फिलहाल साइबर टीम ई-मेल के स्रोत की जांच में जुटी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बुधवार को न्यायालय को इसी प्रकार की धमकी मिली थी। वहीं, नैनीताल हाईकोर्ट समेत प्रदेश के अन्य जिलों के न्यायालय परिसरों को भी हाल के दिनों में धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। इसके मद्देनजर प्रदेशभर में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]