उत्तराखण्ड
खटीमा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।






संवादसूत्र देहरादून/खटीमा: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन तथा वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी (आयु 92 वर्ष) के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




