Connect with us

‘जन-जन की सरकार’ का असर: विकासनगर शिविर में 214 शिकायतें, 150 का मौके पर निस्तारण।

उत्तराखण्ड

‘जन-जन की सरकार’ का असर: विकासनगर शिविर में 214 शिकायतें, 150 का मौके पर निस्तारण।


संवादसूत्र देहरादून, 08 जनवरी 2026: प्रदेश सरकार के जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत गुरुवार को विकासनगर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धर्मावाला में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1775 लाभार्थियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी के समक्ष 214 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 150 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान एवं विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन को गांव-गांव तक पहुँचाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। बहुउद्देशीय शिविर इसी सोच का सशक्त उदाहरण हैं, जहाँ एक ही मंच पर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 77, होम्योपैथिक में 15 तथा आयुर्वेदिक में 52 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। पशुपालन विभाग द्वारा 17 पशुपालकों को पशु औषधियाँ प्रदान की गईं। राजस्व विभाग ने 07 प्रमाण पत्र जारी किए।
रीप परियोजना के अंतर्गत 51, डेयरी विभाग द्वारा 86, कृषि विभाग द्वारा 35 तथा उद्यान विभाग द्वारा 22 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ दिया गया। समाज कल्याण विभाग ने 35 पात्र व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 50 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। पंचायती राज विभाग ने 11 मामलों का निस्तारण किया, जबकि श्रम विभाग द्वारा 06 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया।
इसके अतिरिक्त बाल विकास, एनआरएलएम, मत्स्य, विद्युत, पेयजल निगम, शिक्षा, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किए गए। सेवायोजन विभाग ने 25 छात्रों को करियर काउंसलिंग उपलब्ध कराई।
शिविर में विधायकगण, राज्य मंत्री श्री श्याम अग्रवाल, तहसीलदार विवेक राजौरी, खंड विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विभिन्न न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]