Connect with us

सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलेटिक्स मीट सम्पन्न, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाया फिटनेस का जज्बा।

उत्तराखण्ड

सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलेटिक्स मीट सम्पन्न, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाया फिटनेस का जज्बा।

संवादसूत्र देहरादून: सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा 18 जनवरी 2026 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की आयु वर्ग के सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव, खेल अमित सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपर सचिव संतोष बडोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि समापन अवसर पर उप सचिव, खेल एवं युवा कल्याण अजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित खेल गतिविधियों को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।
प्रतियोगिता की चैंपियनशिप ट्रॉफी 50 प्लस आयु वर्ग में जीवन सिंह बिष्ट ने, 40 प्लस में आई.पी. सिंह एवं दीपक सिंह बिष्ट ने तथा 30 प्लस वर्ग में टिकराज सिंह ने प्राप्त की। महिला वर्ग में 30 प्लस आयु वर्ग की चैंपियनशिप चंपा कोरंगा को, 40 प्लस में बिमला आर्य को तथा उर्वा रावत को चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब के अध्यक्ष ललित चंद जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीना शाही, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव भुवन जोशी, कार्यालय सचिव सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी निधि, ऑडिटर प्रमिला टम्टा सहित अनेक सदस्य एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने सचिवालय कर्मचारियों के बीच खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]