Connect with us

मई में ठंडक का एहसास: बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं से गर्मी पर ब्रेक।

उत्तराखण्ड

मई में ठंडक का एहसास: बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं से गर्मी पर ब्रेक।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक बनी हुई है। दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण सूर्य की तपिश कम महसूस हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है, जिसे मई महीने के लिहाज से असामान्य माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बदलाव मौसम के पैटर्न में आए परिवर्तन के कारण देखने को मिल रहा है और पिछले दो वर्षों से इसका प्रभाव अधिक स्पष्ट हुआ है।


विशेषज्ञों के अनुसार बीते वर्ष भी मई के शुरुआती दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर कम रहा था। इस साल भी अब तक मैदानी इलाकों में सामान्य गर्मी देखने को नहीं मिली है।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बदलते जलवायु पैटर्न की वजह से मौसम में इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। इसका असर केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।


आंकड़ों के अनुसार देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]