Connect with us

मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की मुलाकात,उत्तराखंड को फिल्म हब बनाने पर जोर।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की मुलाकात,उत्तराखंड को फिल्म हब बनाने पर जोर।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब बनाने, निवेश आकर्षित करने और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए बेहद उपयुक्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनाना है।
उन्होंने बताया कि राज्य की आधुनिक फिल्म नीति के तहत निर्माताओं को आकर्षक सब्सिडी, टैक्स छूट और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग से जुड़ी सभी अनुमतियों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है, जिससे फिल्म निर्माण प्रक्रिया काफी सुगम हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है, जो राज्य की नीतियों और व्यवस्थाओं की सफलता को दर्शाता है। राज्य में अब तक कई हिंदी, क्षेत्रीय फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज़ की शूटिंग हो चुकी है, जिससे यह फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन बनकर उभरा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोकेशन बैंक तैयार किया गया है, जिसमें पर्वतीय क्षेत्र, झीलें, वन क्षेत्र, ऐतिहासिक स्थल और धार्मिक धाम शामिल हैं। इससे फिल्म निर्माताओं को एक ही मंच पर विविध लोकेशन उपलब्ध हो रही हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि फिल्म उद्योग से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। राज्य सरकार स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को बढ़ावा देने के साथ फिल्म एवं मीडिया से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है।
इस दौरान मधुर भंडारकर ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं और वे भविष्य में यहां शूटिंग करने के इच्छुक हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के ये प्रयास राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]