Connect with us

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

उत्तराखण्ड

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति देने के लिए कुल ₹75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में सड़क, स्वास्थ्य, बाढ़ सुरक्षा, नगर विकास तथा पर्यटन सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
एससीएसपी के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखंड पाबौ में बेड़ा–जगड़ मोटर मार्ग के किमी 1 से 5 तक सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए ₹3.58 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं जनपद हरिद्वार के राजकीय उपजिला चिकित्सालय रुड़की में विद्युत रिवायरिंग कार्य के लिए ₹3.93 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
राज्य योजना के अंतर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट मोटर मार्ग (सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल) को दो लेन से 10.50 मीटर चौड़ाई में अपग्रेड करने के द्वितीय चरण के लिए ₹16.87 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दाहिने तट पर तटबंध एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा बूम व उचौलीगोठ क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए ₹15.69 करोड़ की योजना को भी मंजूरी दी गई है।
नगर विकास के तहत ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में एकत्रित लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए ₹6.79 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पिथौरागढ़ नगर निगम में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए ₹9.81 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए ₹14.24 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ अवमुक्त करने का अनुमोदन दिया गया है।
चारधाम और पर्यटन स्थलों पर एआई आधारित सुरक्षा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चारधाम एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ती श्रद्धालु और पर्यटक संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए एआई आधारित फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और डेटा एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर स्थापित किए जाएंगे।
इस परियोजना के तहत पाँच जनपदों में यह प्रणाली स्थापित करने के लिए ₹4.45 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]