Connect with us

केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद।

उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद।

संवादसूत्र देहरादून: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर पा रहे हैं।
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि कपाट खुलने के तीसरे दिन तक लगभग 1 लाख 10 हजार श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि धाम में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कुछ अराजक तत्वों द्वारा धाम की छवि खराब करने के प्रयासों को निंदनीय बताया।
वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र पोस्ती ने भी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि बीकेटीसी और जिला प्रशासन के समन्वय से यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों को खारिज करते हुए श्रद्धालुओं से निश्चिंत होकर धाम आने की अपील की। उन्होंने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन हो रहे हैं।
वहीं, सदस्य संजय तिवारी ने जानकारी दी कि भगवान भैरवनाथ के कपाट भी विधिवत खोल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन, केदार सभा और स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रियों के ठहरने, भोजन और दर्शन की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केदारनाथ धाम में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया गया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]