Connect with us

गायत्री परिवार युग चेतना का प्रवाह, राष्ट्र उत्थान का प्रेरक:सीएम।

उत्तराखण्ड

गायत्री परिवार युग चेतना का प्रवाह, राष्ट्र उत्थान का प्रेरक:सीएम।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार: हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘ध्वज वंदन समारोह’ में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रतिभाग किया। राजा दक्ष की नगरी कनखल स्थित वैरागी द्वीप पर शताब्दी ध्वज लहराए जाने के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीपक के शताब्दी समारोह का श्रद्धामय शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 23 जनवरी तक चलेगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह शताब्दी समारोह वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की भावात्मक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार किसी एक संगठन तक सीमित नहीं, बल्कि वह युग चेतना का ऐसा प्रवाह है जो व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र के उत्थान की दिशा में कार्य करता है।
मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का स्मरण करते हुए कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और आदि कैलाश जैसे तीर्थस्थल भारत की आत्मा की धड़कन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए सतत कार्य कर रही है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की गई है, सख्त दंगारोधी व धर्मांतरण कानून बनाए गए हैं तथा 10 हजार एकड़ से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाया गया है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सेवा, साधना और संस्कार के त्रिवेणी संगम का यह शताब्दी समारोह नवयुग निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव के आधार पर ही सशक्त संस्कृति और स्थायी सभ्यता का निर्माण संभव है।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह आयोजन व्यक्ति को आत्मपरिवर्तन और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं बदलने का साहस करता है, तभी समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण की नींव सशक्त होती है।
समारोह के दौरान पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री विनय रुहेला, सुदर्शन न्यूज के प्रबंध निदेशक सुरेश चव्हाण, ईडी के पूर्व निदेशक राजेश्वर सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर न्यायाधीश परविन्दर सिंह, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को शांतिकुंज का प्रतीक चिह्न, गंगाजली, रुद्राक्ष माला और युग साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक हरिद्वार श्री मदन कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]