Connect with us

आवास, मास्टर प्लान और यूनिटी मॉल पर सरकार का फोकस, एचआरडीए के कार्यों की गहन समीक्षा।

उत्तराखण्ड

आवास, मास्टर प्लान और यूनिटी मॉल पर सरकार का फोकस, एचआरडीए के कार्यों की गहन समीक्षा।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सुनियोजित शहरी विकास और पारदर्शी आवास व्यवस्था को मजबूती देने के क्रम में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में डॉ. कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय आवेदनों से जुड़ी आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने पर जोर दिया।
डॉ. कुमार ने मास्टर प्लान के अनुरूप विकास कार्य, सौंदर्यकरण, पार्किंग व्यवस्था और थर्ड पार्टी ऑडिट से गुणवत्ता जांच को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया, जहां लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
यूनिटी मॉल के माध्यम से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]