Connect with us

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी को मिली नई सौगात, मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

उत्तराखण्ड

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी को मिली नई सौगात, मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

संवादसूत्र देहरादून/भीमताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक और आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं और कौशल छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि उसके विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। उनके अनुसार नया अकादमिक ब्लॉक और आधुनिक ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएंगे तथा शोध और नवाचार को नई गति देंगे।

मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क होटल मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और अन्य उभरती तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क और अल्मोड़ा में साइंस सेंटर जैसे संस्थानों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य उसी युवा का होगा, जो लगातार सीखने, नवाचार अपनाने और बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता रखेगा। उन्होंने युवाओं से रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनने का आह्वान किया और कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता को लगातार बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा की सुरक्षा के लिए राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले पांच वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राफिक एरा परिवार की ओर से केक भी काटा गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]