Connect with us

‘सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत’ थीम के साथ मनाया गया जीएसटी दिवस।

उत्तराखण्ड

‘सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत’ थीम के साथ मनाया गया जीएसटी दिवस।

संवादसूत्र देहरादून: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, देहरादून ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईआरडीटी सभागार में जीएसटी दिवस–2026 का आयोजन किया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” रही।

कार्यक्रम में पिछले नौ वर्षों के दौरान जीएसटी के माध्यम से कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाने, व्यापार सुगमता बढ़ाने तथा सहकारी संघवाद को मजबूत करने की दिशा में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन के सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर ने कहा कि जीएसटी देश की कर व्यवस्था में एक ऐतिहासिक सुधार है, जिसने “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार” की अवधारणा को साकार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण एवं समाधान” के विजन का उल्लेख करते हुए करदाताओं और कर प्रशासन के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी हितधारकों से भविष्य में भी कर अनुपालन और पारदर्शिता की इसी भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।

सीजीएसटी आयुक्त, देहरादून डॉ. अशोक कुमार पाण्डे ने अपने स्वागत संबोधन में केंद्र और राज्य जीएसटी प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक कर अनुपालन राष्ट्र निर्माण और राजस्व संवर्धन की मजबूत आधारशिला है।

कार्यक्रम में जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण, देहरादून के तकनीकी सदस्य अमंद शाह तथा न्यायिक सदस्य राजेश जैन ने प्राधिकरण के कार्यारंभ की जानकारी देते हुए करदाताओं से अपनी अपीलें जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण, देहरादून में प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कर अनुपालन और राजस्व संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, रुड़की, नेस्ले इंडिया लिमिटेड, रुद्रपुर तथा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), हरिद्वार को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक सत्र में सुश्री लक्ष्मी मिश्रा के नेतृत्व में जे.एम.एस. संगीत अकादमी के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त आयुक्त सुश्री श्रिया गुप्ता ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, व्यापार एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों तथा मीडिया का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]