Connect with us

10 हजार के चालान में 3 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, नगर निगम का सफाई नायक विजिलेंस ट्रैप में गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

10 हजार के चालान में 3 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, नगर निगम का सफाई नायक विजिलेंस ट्रैप में गिरफ्तार।

संवादसूत्र देहरादून: नगर निगम में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। कूड़ा फेंकने के चालान को निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले नगर निगम के सुपरवाइजर एवं सफाई नायक को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 हजार रुपये के चालान को निपटाने के एवज में दुकानदार से 3 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी चांदचक रोड, बंजारावाला स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान के पास पानी फैला हुआ था। इस पर नगर निगम देहरादून के सुपरवाइजर एवं सफाई नायक अंकुश कुमार ने उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम-2016 के तहत 10 हजार रुपये का चालान कर दिया।

आरोप है कि चालान निपटाने और कार्रवाई में राहत देने के बदले आरोपी ने 3 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

रविवार 25 मई 2026 को सतर्कता टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश कुमार को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद नगर निगम महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]