Connect with us

हरबंस कपूर का जीवन जनसेवा और विकास को समर्पित, उनकी कार्यशैली पीढ़ियों को देती रहेगी प्रेरणा :सीएम।

उत्तराखण्ड

हरबंस कपूर का जीवन जनसेवा और विकास को समर्पित, उनकी कार्यशैली पीढ़ियों को देती रहेगी प्रेरणा :सीएम।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्वर्गीय हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व. हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन देती रहेगी। उन्होंने कहा कि हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और अपने लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसे राज्य कभी भुला नहीं सकता।
मुख्यमंत्री ने स्व. कपूर के साथ बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे सादगी, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच के प्रतीक थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को उत्तराखण्ड हमेशा स्मरण रखेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि वे एक आदर्श जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्व. कपूर उनके राजनीतिक गुरु थे और आज वे जिस भी मुकाम पर हैं, उसमें हरबंस कपूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका राज्य के विकास में योगदान सदैव अनुकरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी श्याम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]