Connect with us

हिमवीरों संग होली: सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया हौसला।

उत्तराखण्ड

हिमवीरों संग होली: सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया हौसला।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने जवानों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में हिमवीरों का योगदान अतुलनीय है। सीमांत क्षेत्रों की विषम भौगोलिक एवं कठिन जलवायु परिस्थितियों में तैनात हमारे वीर जवान देशवासियों की सुरक्षा का सशक्त कवच हैं।
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे पावन अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित जवानों का त्याग और बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]