Connect with us

बागवानी परियोजना को पीएम गतिशक्ति से जोड़ा जाएगा, 16 क्लस्टरों में सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज पर जोर।

उत्तराखण्ड

बागवानी परियोजना को पीएम गतिशक्ति से जोड़ा जाएगा, 16 क्लस्टरों में सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज पर जोर।

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए परियोजना को पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे परियोजना की जीआईएस आधारित डिजिटल मैपिंग के साथ ही विभिन्न घटकों के बीच बेहतर एकीकरण और समन्वय हो सकेगा।

सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने जाइका से वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास योजना, जिसकी अवधि अप्रैल 2022 से दिसंबर 2029 तक है, के वर्षवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी के 16 विकासखंडों में संचालित 16 क्लस्टर आधारित बिजनेस ऑर्गनाइजेशन (सीबीबीओ) की अलग-अलग समीक्षा करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक क्लस्टर के प्रदर्शन और संभावनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इन क्षेत्रों में बागवानी की पर्याप्त संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई को सभी 16 क्लस्टरों के लिए निश्चित सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा आधारित सिंचाई व्यवस्था को मजबूत कर योजना को सफल बनाया जा सकता है।

उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर सप्लाई चेन विकसित करने और आवश्यकता के अनुरूप छोटे कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान 30 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज को पर्वतीय क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार छोटे आकार में बनाया जा सकता है और आवश्यकता बढ़ने पर इनकी संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए जाइका से सहमति लेने तथा अलग-अलग क्षमता के कोल्ड स्टोरेज तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सोलर आधारित कोल्ड स्टोरेज की संभावनाएं तलाशने को कहा।

मुख्य सचिव ने पॉलीहाउस योजना की साप्ताहिक समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘महक क्रांति’ के तहत वर्ष 2026 से 2036 तक प्रत्येक वर्ष के लक्ष्य निर्धारित कर योजनाएं तैयार करने तथा इसके लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव डॉ. एस.एस. पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]