Connect with us

राज्य में बागवानी को मिलेगा नया विस्तार, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक योजना के निर्देश।

उत्तराखण्ड

राज्य में बागवानी को मिलेगा नया विस्तार, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक योजना के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में जाईका (JICA) वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना से संबंधित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के लिए समग्र बागवानी योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं हैं और इन्हें ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में कुल बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए किसानों को हैंड होल्डिंग, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को किसानों को अधिक से अधिक ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने के लिए क्लस्टर एप्रोच अपनाने और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि बागवानी उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत किस्मों और क्षेत्र विस्तार पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने योजनाओं में डुप्लीकेसी रोकने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में यह भी कहा गया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद भी किसानों को सहायता मिलती रहे, इसके लिए उद्यान विभाग की भूमिका स्पष्ट और सक्रिय होनी चाहिए।

इस अवसर पर सचिव एस.एन. पाण्डेय एवं डीजी उद्यान श्रीमती वंदना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]