Connect with us

डालनवाला गोलीकांड पर आईजी गढ़वाल का सख्त रुख,आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश।

उत्तराखण्ड

डालनवाला गोलीकांड पर आईजी गढ़वाल का सख्त रुख,आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र में हुई गोलीकांड की गंभीर घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अब तक की गई पुलिस कार्यवाही की गहन समीक्षा की।
आईजी गढ़वाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देश दिए कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करते हुए विशेष टीमों का गठन किया जाए तथा गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक विधिक, तकनीकी एवं सर्विलांस संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाए।
राजधानी के सीओ के साथ उच्च स्तरीय बैठक
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर उनके त्वरित अनावरण एवं प्रभावी रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मुख्य निर्देश इस प्रकार रहे—
सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विवादित एवं संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता पर लेकर उनके निस्तारण की निगरानी स्वयं करें।
संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु नियमित एवं आकस्मिक (रैंडम) चेकिंग अभियान चलाए जाएं।
आपसी रंजिश, भूमि विवाद आदि मामलों में समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सुदृढ़ कर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए।
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा विद्यालयों/शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा एवं साइबर अपराध संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
आईजी गढ़वाल ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में इस प्रकार की गंभीर आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है तो संबंधित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]