Connect with us

जनसुनवाई में सीएम धामी सख्त, शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में सीएम धामी सख्त, शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और भूमि से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और हर प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही निर्देश दिए कि शिकायतों को तुरंत संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को उसकी समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान मिले। उन्होंने जनसुनवाई को शासन और जनता के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बताते हुए कहा कि इससे जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी निर्णय लेने में मदद मिलती है।
उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है और दूरस्थ व सीमांत क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल और समयबद्ध तरीके से लोगों तक पहुंचे।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चारधाम यात्रा के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं आंगनबाड़ी कर्मियों ने भी अपनी समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]