Connect with us

कोटद्वार में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का शुभारंभ, 326 करोड़ से अधिक की 61 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

उत्तराखण्ड

कोटद्वार में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का शुभारंभ, 326 करोड़ से अधिक की 61 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

संवादसूत्र देहरादून/कोटद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों के लिए 326 करोड़ रुपये से अधिक की 61 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
मुख्यमंत्री ने फेस्टिवल परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा पक्षी पहचान और संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल से कोटद्वार को नई पहचान मिलेगी और इको-टूरिज्म व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में बस टर्मिनल, आयुष चिकित्सालय, खोह नदी पर एसटीपी, मालन नदी पर पुल तथा कोटद्वार–नजीबाबाद फोर लेन जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी नई घोषणाएं भी की गईं।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूरी भूषण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बर्ड वॉचर और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। बर्ड फेस्टिवल के पहले दिन लगभग 2500 से अधिक लोगों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]