Connect with us

हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, सीएम धामी बोले-रेल विकास से बदलेगा उत्तराखंड।

उत्तराखण्ड

हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, सीएम धामी बोले-रेल विकास से बदलेगा उत्तराखंड।

संवादसूत्र देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में देहरादून का पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम है। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में पारंपरिक ऐपण कला को शामिल कर दून घाटी की सांस्कृतिक पहचान को सहेजा गया है, जबकि अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रही है। रेलवे नेटवर्क का आधुनिकीकरण, सुरक्षा और तकनीकी दक्षता लगातार बढ़ रही है तथा वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक स्वदेशी ट्रेनें नए भारत की पहचान बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल पहुंचाने का सपना तेजी से साकार हो रहा है। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और इसके पूर्ण होने से राज्य के सामाजिक, आर्थिक, पर्यटन और धार्मिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों से प्रदेश आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष उत्तराखंड को रेलवे अवसंरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट दिया है, जबकि राज्य में 39,491 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को नई मजबूती देगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), जनप्रतिनिधि, भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]