Connect with us

प्लाईवुड उद्योग में क्यूसीओ अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए बीआईएस की उद्योग बैठक।

उत्तराखण्ड

प्लाईवुड उद्योग में क्यूसीओ अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए बीआईएस की उद्योग बैठक।

संवादसूत्र देहरादून: प्लाईवुड एवं लकड़ी आधारित उत्पादों में गुणवत्ता मानकों के अनुपालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून द्वारा काशीपुर में एक उद्योग बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक यूके–यूपी प्लाईवुड एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें 50 से अधिक उद्योग हितधारकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्लाईवुड एवं लकड़ी आधारित उत्पादों के लिए लागू गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) के प्रावधानों के प्रति उद्योग में जागरूकता बढ़ाना तथा भारतीय मानकों के अनुपालन को प्रोत्साहित करना रहा। बैठक में निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ एवं संबंधित क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए बीआईएस देहरादून के प्रमुख एवं निदेशक श्री सौरभ तिवारी ने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में बीआईएस की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि प्लाईवुड एवं लकड़ी आधारित उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश भारत सरकार द्वारा अधिसूचित एवं लागू किया जा चुका है। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए क्यूसीओ प्रावधानों का सक्रिय अनुपालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में यूके–यूपी प्लाईवुड एसोसिएशन की ओर से श्री संदीप गुप्ता एवं श्री आदित्य अग्रवाल ने उद्योग के दृष्टिकोण से अपने विचार साझा किए। वहीं वुड टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज ग्वारी ने भी बैठक में सहभागिता की। दोनों ही संगठन बीआईएस की तकनीकी समितियों के सदस्य हैं और भारतीय मानकों के निर्माण एवं पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
तकनीकी सत्र के दौरान बीआईएस तकनीकी समिति के पूर्व सदस्य एवं लकड़ी प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ श्री पुष्पेंद्र सिंघल ने प्लाईवुड उद्योग की वर्तमान चुनौतियों, नवीन तकनीकी विकास तथा उभरते रुझानों पर विस्तार से जानकारी दी।
बीआईएस की प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं, अनुरूपता मूल्यांकन आवश्यकताओं एवं नवीन दिशानिर्देशों पर संयुक्त निदेशक श्री सचिन चौधरी द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिससे प्रतिभागियों को अनुपालन प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ मिली।
बैठक के दौरान हुए विचार-विमर्श से यह स्पष्ट हुआ कि उत्पाद गुणवत्ता में सुधार, नियामकीय अनुपालन को मजबूत करने और प्लाईवुड उद्योग के सतत विकास के लिए बीआईएस एवं उद्योग संगठनों के बीच सामूहिक प्रतिबद्धता है। बीआईएस ने भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रमों, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोगात्मक पहलों के माध्यम से उद्योग को निरंतर सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]