Connect with us

1377 अपात्र पेंशनरों की पेंशन बंद, कानूनी कार्रवाई के निर्देश।

उत्तराखण्ड

1377 अपात्र पेंशनरों की पेंशन बंद, कानूनी कार्रवाई के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के संदिग्ध 1377 लाभार्थियों का सत्यापन कराने के बाद अपात्र पाए गए सभी लोगों की पेंशन तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की गहन जांच कर प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार से सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — जैसे वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन — का समानांतर लाभ लेना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]