Connect with us

मानसून में बांधों से पानी छोड़ने से पहले प्रभाव बताना होगा, रियल टाइम निगरानी के निर्देश।

उत्तराखण्ड

मानसून में बांधों से पानी छोड़ने से पहले प्रभाव बताना होगा, रियल टाइम निगरानी के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: मानसून के दौरान उत्तराखंड के सभी प्रमुख बांधों और बैराजों को अब प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे अपने जलाशयों के जलस्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो और डिस्चार्ज की जानकारी रियल टाइम में यूएसडीएमए को देनी होगी। साथ ही, पानी छोड़ने से पहले संबंधित जिला प्रशासन और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को यह भी बताना होगा कि डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में इसका कितना और क्या प्रभाव पड़ेगा।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी जलस्तर सेंसर, डिस्चार्ज मॉनिटरिंग सिस्टम और अर्ली वार्निंग सिस्टम का डेटा एपीआई के माध्यम से साझा किया जाए। टिहरी हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन को ऑटोमैटिक वेदर स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर 25 करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बांधों के बीच बेहतर समन्वय, चेतावनी उपकरणों की नियमित जांच और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]