Connect with us

उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित।

उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों तथा मीडिया जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों एवं अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सहयोग से उत्तरांचल प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित भवन निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जारी कर दी गई है। उन्होंने इसे पत्रकार समुदाय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री और सूचना विभाग का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि अपर निदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ. आशीष त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। उन्होंने बदलते तकनीकी दौर में पत्रकारों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए तथ्यपरक, निष्पक्ष और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जितेन ठाकुर ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता समाज के दर्पण हैं। वहीं जनकवि एवं साहित्यकार डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता का स्वरूप भले बदल गया हो, लेकिन इसके मूल मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन ने पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर देते हुए युवा पत्रकारों से अध्ययनशील और तथ्याधारित पत्रकारिता करने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत ने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बताते हुए निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखने की बात कही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच मुख्यधारा की पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता बनाए रखने की चुनौती है। वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ने पत्रकारिता को मिशन बताते हुए समाज और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सोमवारी लाल उनियाल, अविकल थपलियाल, डॉ. मोहन बुलानी, विकास गुसाईं, भूपेन्द्र सिंह राणा, पंकज पंवार, केदार दत्त, सुनील नवप्रभात, सुमन सेमवाल, रोबिन सिंह चौहान, महेश पाण्डेय, अनिल थापा चटर्जी, माधुरी दानू, अलका त्यागी, रविन्द्र थलवाल, राकेश रावत, आदर्श भट्ट एवं दीपक कैंतुरा शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]