उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज ‘अर्थ ऑवर’, एक घंटे बंद रहेंगी लाइटें।

संवादसूत्र देहरादून: अर्थ ऑवर के तहत आज शनिवार को उत्तराखंड में रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखे जाएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने प्रदेशभर के लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
यह वैश्विक अभियान वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस एक घंटे के दौरान अनावश्यक बिजली उपकरण बंद कर ऊर्जा संरक्षण में योगदान दें। इस पहल का उद्देश्य न केवल बिजली की बचत करना है, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संदेश भी देना है।




