Connect with us

लोकपर्व फूलदेई पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है – राज्यपाल

उत्तराखण्ड

लोकपर्व फूलदेई पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है – राज्यपाल

लोकपर्व फूलदेई पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है – राज्यपाल

देहरादून : उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर रविवार प्रातः राजभवन पहुंचे बच्चों ने प्रकृति के साथ सुख-शान्ति और समृद्धि की शुभकामनाएं लेकर राजभवन की दहलीज पर फूल बरसाये। हाथों में आकर्षक फूलों की छोटी-छोटी टोकरियां थामे बच्चियों ने राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने बड़े उत्साह के साथ बच्चों का स्वागत किया और उन्हें चावल, अन्य अनाज एवं उपहार भेंट किए। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने बच्चों के खुशहाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि लोकपर्व फूल देई पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है। फूलदेई त्यौहार राज्य का लोकपर्व है। यह लोकपर्व प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देता है। हमें अपनी परम्पराओं तथा संस्कृति से भावी पीढ़ी को जोड़ना होगा।
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. आर.के.जैन, कार्यक्रम के आयोजक यूथ ऑइकॉन क्रियेटिव फाउण्डेशन के श्री शशि भूषण मैठाणी, आचार्य विपिन जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]