Connect with us

हॉकी महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश – हरियाणा आमने सामने, कर्नाटक का मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ।

उत्तराखण्ड

हॉकी महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश – हरियाणा आमने सामने, कर्नाटक का मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ।

संवादसूत्र देहरादून: हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेल के महिला हॉकी के फाइनल में मध्य प्रदेश का सामना हरियाणा से होगा।
आज हुए सेमी फाइनल में खेल के अंत समय में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने 1-1 से बराबरी की। ऐश्वर्या दुबे ने 6 मिनट और नीलांजलि राय ने 43वे मिनट में अपनी-अपनी टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। मध्य प्रदेश ने शूटआउट में 4-1 से मैच जीत लिया।
महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने झारखंड को 2-1 से हराया। कनिका सिवाच ने 8वें मिनट में हरियाणा के लिए गोल किया और कप्तान रानी ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। झारखंड की कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने 42वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया।
पुरुषों के इवेंट में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को शूटआउट में 5-4 से हराया। दोनों ही टीमों ने 2-2 से बराबरी पर पर मैच समाप्त किया। कर्नाटक के वेंकटेश केंचे ने 11वें मिनट में गोल किया और आदित्य लालगे ने 12वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। महाराष्ट्र के लिए गणेश मज्जी ने 44वे मिनट और भरत महालिंगप्पा कुर्ताकोटी ने 47वे मिनट में एक-एक गोल किया।
उत्तर प्रदेश ने पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को गोलों की बरसात में 5-3 से हराया। शारदा नंद तिवारी ने 9वे और 27वे मिनट में यूपी के लिए दो पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला , जबकि आमिर अली ने 13वे, अजीत यादव ने 22वे और केतन कुशवाह 57वे मिनट में गोल किए। पंजाब के ओम रजनेश सैनी ने 12वे मिनट में और प्रभजोत सिंह ने 32वे मिनट और 49वे मिनट में पंजाब के लिए दो गोल किए।
मैच स्कोर:
महिला सेमीफाइनल:
1.मध्य प्रदेश 1-1 (4-1SO) महाराष्ट्र
2.झारखंड 1-2 हरियाणा
पुरुष सेमीफाइनल:
1.कर्नाटक 2-2 (5-4SO) महाराष्ट्र
2.उत्तर प्रदेश 5-3 पंजाब
कल होने वाले मैच:
महिला:
ब्रॉन्ज मेडल: महाराष्ट्र बनाम झारखंड
फाइनल: मध्य प्रदेश बनाम हरियाणा
पुरुष:
ब्रॉन्ज मेडल: कर्नाटक बनाम पंजाब
फाइनल: महाराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]