उत्तराखण्ड
महिला शक्ति ने संभाली प्रधानमंत्री सुरक्षा की कमान, 550 महिला कर्मियों की अहम भूमिका।





संवादसूत्र देहरादून: प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद, त्रुटिरहित और प्रभावी बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने महिला शक्ति पर विशेष भरोसा जताया है। वीवीआईपी ड्यूटी में इस बार लगभग 550 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है।
इन महिला कर्मियों की तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम सहित सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के तहत की गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर मजबूत और समन्वित बनी रहे।
उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा में महिला शक्ति को अग्रणी भूमिका देते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे सुरक्षा प्रबंधन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिलती है।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला पुलिस कर्मियों की पेशेवर दक्षता, सतर्कता और समर्पण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हैं, जिससे पूरे ऑपरेशन की सफलता सुनिश्चित होती है।




