उत्तराखण्ड
मसूरी में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, एमडीडीए ने 77 आवास किए सील।

संवादसूत्र देहरादून/ मसूरी। मैसानिक लॉज बस स्टैंड के निकट बने आवासों पर सोमवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए), पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान 77 आवासों को सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। अधिकारियों ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि तीन अन्य आवासों के संबंध में संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।




