Connect with us

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, बुजुर्ग महिला की मौत,मरीजों को सुरक्षित निकाला गया।

उत्तराखण्ड

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, बुजुर्ग महिला की मौत,मरीजों को सुरक्षित निकाला गया।

संवादसूत्र देहरादून: देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लग गई और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। घटना के समय आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। आग और धुएं की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हुए हैं। वहीं राहत कार्य में जुटे पुलिसकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई। धुएं और गैस के कारण कई लोगों को ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने जान की परवाह किए बिना आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।


एसएसपी प्रमोद डोबाल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सभी मरीजों और घायल कर्मचारियों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]