Connect with us

चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल।

उत्तराखण्ड

चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल।

संवादसूत्र देहरादून: मंगलवार को उड़ीसा से पत्रकारों का एक दल उत्तराखंड में चार दिवसीय दौरे पर चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर की तरफ से यह प्रेस टूर आयोजित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराकर बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने देहरादून में प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के साथ उड़ीसा के मीडिया प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। यह दल अगले चार दिन प्रदेश में चल रहे केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी विकास परियोजनाओं का स्थल भ्रमण करेगा।

चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उड़ीसा का यह मीडिया प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट करेगा। साथ ही शौर्य स्थल, वन अनुसंधान संस्थान, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDC), राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समेत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का दौरा करेगा।

इस दौरान उड़ीसा के पत्रकारों का दल विभिन्न अधिकारियों से भेंट करेगा और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी।

उड़ीसा के मीडिया प्रतिनिधियों की यह यात्रा उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला एवं परंपराओं का अनुभव करने और समझने का अवसर भी प्रदान करेगी।

इस यात्रा के माध्यम से पत्रकार राज्य में भारत सरकार के विभिन्न विकासात्मक प्रोजेक्ट्स और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एकत्र करेंगे तथा इसे अपनी-अपनी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए व्यापक जनता तक प्रसारित करेंगे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]