Connect with us

सीएम आवास में ‘मीठी पहल’:60 किलो शहद निष्कासन, 3-बी गार्डन से बढ़ेगी हरियाली और जैव विविधता।

उत्तराखण्ड

सीएम आवास में ‘मीठी पहल’:60 किलो शहद निष्कासन, 3-बी गार्डन से बढ़ेगी हरियाली और जैव विविधता।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया, जिसमें पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन—बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन—के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रचुरता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल है। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से युक्त शहद उत्पादन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को इसके लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
इस दौरान उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]