Connect with us

मसूरी रोपवे परियोजना को मिली रफ्तार, लाइब्रेरी चौक से लाल टिब्बा तक प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण।

उत्तराखण्ड

मसूरी रोपवे परियोजना को मिली रफ्तार, लाइब्रेरी चौक से लाल टिब्बा तक प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण।

संवादसूत्र देहरादून: पर्यटन नगरी मसूरी में यातायात दबाव कम करने और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार को आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे स्टेशनों एवं संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस (चिक चॉकलेट), गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर, भनौत एस्टेट और लाल टिब्बा (चार दुकान क्षेत्र) में प्रस्तावित टर्मिनल स्टेशनों की तकनीकी व्यवहार्यता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और पर्यावरणीय पहलुओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण में पाया गया कि चार दुकान क्षेत्र में प्रस्तावित स्टेशन के लिए उपलब्ध स्थान सीमित है। इस पर आवास सचिव ने अधिकारियों को अधिक सुरक्षित एवं उपयुक्त वैकल्पिक स्थान तलाशने तथा जियो-टेक्निकल अध्ययन के आधार पर संशोधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि रोपवे परियोजना के निर्माण के दौरान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यावरणीय संतुलन और ऐतिहासिक पहचान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए परियोजना को पर्यटन हितैषी स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के पूरा होने पर पर्यटन सीजन में लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सुरक्षित, तेज, सुविधाजनक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना बढ़ते यातायात दबाव का दीर्घकालिक समाधान साबित होगी और इसे तकनीकी रूप से मजबूत, सुरक्षित तथा पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

निरीक्षण में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद, संयुक्त महाप्रबंधक (सिविल) जय नंदन सिन्हा, नगर पालिका मसूरी के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]