उत्तराखण्ड
नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी।

संवादसूत्र देहरादून/नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल लीक होने की शिकायतों के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। मामले की जांच अब को सौंप दी गई है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक ने प्रेस वार्ता में कहा कि परीक्षा के चार अलग-अलग प्रश्नपत्र संस्करण तैयार किए गए थे और पूरा प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था। हालांकि बाजार और सोशल मीडिया पर सामने आए एक पीडीएफ में कई सवाल ऐसे मिले, जो वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।
उन्होंने कहा कि एजेंसी की “शून्य सहनशीलता और शून्य त्रुटि” नीति के तहत एक भी सवाल का प्रश्नपत्र से मेल खाना गंभीर उल्लंघन माना गया है। इसी कारण परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।
महानिदेशक ने बताया कि एजेंसी को सात मई को प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जांच की गई और प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर परीक्षा निरस्त कर दी गई।
उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक कैसे हुआ, इसमें कौन-कौन शामिल था और किन राज्यों में गड़बड़ी हुई, इसकी विस्तृत जांच अब सीबीआई करेगी। एजेंसी ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिया है।




