Connect with us

उत्तराखंड के सात जिलों में नए सीएमओ तैनात, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सात जिलों में नए सीएमओ तैनात, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती।

संवादसूत्र देहरादून: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती की है। स्वास्थ्य सचिव श्री विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है।

नवीन तैनाती के तहत डॉ. योगेश पुरोहित को अल्मोड़ा, डॉ. रश्मि पंत को नैनीताल, डॉ. हरीश चन्द्र पंत को पिथौरागढ़, डॉ. मेघना असवाल को पौड़ी, डॉ. अमित कुमार शुक्ला को रुद्रप्रयाग, डॉ. राम प्रकाश को टिहरी तथा डॉ. श्याम विजय को उत्तरकाशी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने विश्वास व्यक्त किया कि नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में संबंधित जनपदों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

यह नियुक्तियां राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को समयबद्ध एवं प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]