Connect with us

नीति घाटी में दौड़ेगा नया उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी।

उत्तराखण्ड

नीति घाटी में दौड़ेगा नया उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लिया और आयोजन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का भी अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास जगाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा भरा हुआ है और यही उत्साह आने वाले समय में नीति घाटी की ऊंचाइयों पर नया इतिहास रचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि नीति घाटी जैसे दुर्गम क्षेत्र में दौड़ने के लिए हिमालय जैसा अडिग विश्वास और चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताया।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता नया उत्तराखंड है और नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन उसकी शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं” विजन को यह आयोजन साकार कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

31 मई 2026 को आयोजित होने वाले इस महाआयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स और फिटनेस के बढ़ते आकर्षण का प्रमाण बताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेलों जैसे अभियानों ने खेल और फिटनेस को जनआंदोलन बनाया है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को देश का अग्रणी एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद नरेंद्र भंडारी सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]